Ghar pe vegetarian Sushi banaya#Easiest way to make Sushi#vegetarian#vlog@Mommysworld2022

हाय एवरीवन। चलिए बनाते हैं सूसी। आजकल सुशी जो जापानीज फूड है उसे बहुत ज्यादा ओवर रेटेड किया जा रहा है। मेरी बेटी को भी सूसी बहुत पसंद है। तो यूजली हम लोग सू ऑर्डर करते हैं। वेजिटेरियन वाला अवोकाडो, कक्कुंबर और चीज़ वाली रहती है। इंग्रेडिएंट्स में यहां पे बस आपको सूसी लेना है। एोकाडो, कक्कंबर और राइस और विनेगर भी चाहिए। हुआ यह कि मेरी बेटी एक दिन हमको बोली कि मम्मा सूसी खाने का मन कर रहा है ऑर्डर कर दो। तो मैं बोली कि हर साल घर में ट्राई करें क्या? उस पे ना वह मेरे ऊपर थोड़ा सा हंसती और मेरे दिल को लग गया। मैं सोची अब तो इसे मैं बना के ही रहूंगी। फिर मैंने थोड़े YouTube वगैरह देखे और बारिश हो रही थी पर मैं इतनी ज्यादा ओवर मोटिवेटेड थी कि मैं सारे सामान वगैरह खरीद के लाई। तो उसमें जो एक इंग्रेडिएंट्स है जो है सूसी राइस। ये छोटी-छोटी और स्टिकी राइस रहती है। इसको आपको पहले पकाना है। बस यही एक स्टेप है जिसमें आपको पकाना पड़ेगा। बाकी सब कुछ बिना पकाए ही हो जाएगा। यहां पे इसे मैं कुकर में पका रही हूं। कुकर में अगर आप एक कप चावल लेंगे तो उसमें आपको दो से ढाई कप पानी लगाना पड़ेगा और तीन सीटी लो मीडियम फ्लेम पे। यह चावल जो इसकी यही खासियत रहती है कि थोड़ी स्टिकी रहती है क्योंकि जो सूसी की जो शीट होती है जिसे नोरी सीड भी बोलते हैं उसमें आप रैप करेंगे। तो अगर नॉर्मल वाली राइस लेंगे तो उससे होगा नहीं। और यहां पे हर्ष बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी। तो नेक्स्ट स्टेप था कि हम लोग सब्जी को काटना था। कक्कंबर वगैरह को आपको पतलापतला लंबा काटना है। आप एोकारडो को भी आपको छोटे-छोटे और लंबा लंबा काटना है। यही एक स्किल है कि आपको ज्यादा मोटा करेंगे तो उसके में फिर आप उसको शशी की शेप देने में आपको थोड़ी सी मुश्किल हो जाएगी। जैसा कि वीडियो में मैं दिखा रही हूं। छोटे-छोटे काटना है। आजकल एक चीज मैं देखती हूं ना कि हम लोग बाहर के खाने से कुछ ज्यादा इंप्रेस होते हैं। वैसे पर्सनली मैं बताऊं तो जब मैं पहली बार सूसी खाई थी तो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा था। पर धीरे-धीरे मेरी बेटी को अच्छा लगने लगा तो मुझे भी अच्छा लगने लगा। अब तैयारी कर लेते हैं सूसी की। तो यहां पे मैंने दो स्पून विनेगर लिया। उसमें मैं थोड़े शुगर मिलाऊंगी और थोड़े से आपको साल्ट देने हैं। यह जो विनेगर शुगर और साल्ट की जो सिरप है इसको हम लोग थोड़ा सा राइस में मिला देंगे तो उससे क्या होगा कि सूसी वाली एक फ्लेवर आती है। आपको थोड़ी सी ऑथेंटिक लगेगी। ऐसा कुछ नहीं है। अगर आप चाहो तो प्लेन भी डाल सकते हो। पर यह डालने से अच्छा लगता है। वैसे मार्केट में सूसी सॉस या फिर सूसी वाटर करके भी आता है। वह मैं नहीं लाई थी। अगर आप वो लाओ तो वह भी आप डाल सकते हो। यह कंप्लीटली आपके ऊपर है। पर मैं ज्यादा बनाती नहीं हूं। तो इसलिए मैं नहीं लाई कि फिर एक बार ले आऊंगी। फिर रखा रहेगा। तो यहां पे हमारा चावल रेडी हो गया है। फिर बढ़ते हैं हम लोग नेक्स्ट स्टेप। इसका एक और जो है वो है कि सूसी शीट जिसे नोरी सीड भी बोलते हैं। इसे Flipkart पे मैंने ऐसे चेक किया था। तो मिल गया था। तो यह इज़ली अवेलेबल है। एक में 10-15 रहते हैं और एक में आपको बहुत सारे सुशी हो जाएंगे। तो आप दो-तीन बार के लिए बना सकते हो। और सुशी लवर हो या फिर घर में आपके गेस्ट फेस आ रहे हैं। थोड़ा आपको स्टाइल वाला खाना देना है। तो हमको लग रहा है वन ऑफ द इज़िएस्ट ऑप्शन है यह सूसी बनाने का। और यहां पे देखिए आप ऐसे ही सू के शीट पे डाल के चावल को पतले-पतले लेयर आपको करना। इसमें थोड़ा सा आपको ध्यान रखना है क्योंकि ये जो नूरी शीट होता है ना ये बहुत पतला होता है। तो इसको जब आप डालेंगे तो हल्का-हल्का पानी लगा के आपको चिपका चिपका के धीरे से शांति से देना है। ऐसा नहीं कि एक साथ डाल दिए फिर और क्योंकि चावल भी थोड़ा स्टिकी रहता है तो पानी डालेंगे तभी वो उस पे चिपकेगा। तो जैसा कि वीडियो में दिखाया जा रहा है उसी तरह से आपको धीरे धीरे धीरे धीरे चावल डालना है। उसके बाद हम उस पर डालेंगे सब्जी जो हमने कक्कंबर काटी है वो डाले हैं और एोकाडो डालेंगे। आप चाहो तो उस पे कोई और भी सब्जी ले सकते हो अपने हिसाब से। वैसे मुझे आईडिया नहीं है क्योंकि यहां पे वेजिटेरियन में यही ऑप्शन मिलता है सुसी शॉप पे कक्कंबर एोकाडो और चीज़ वाली क्रीम चीज़। तो मैंने यही दिया। मुझे नहीं पता कि और क्या सब्जियां आप डाल सकते हो। वैसे अगर आप अंडा वगैरह डालो तो वो भी अच्छा ही लगेगा। काइंड ऑफ अंडा डाल सकते हो अगर आप नॉनवेज खाते हो या फिर प्रोनोन भी डाल सकते हो। और यहां पे ऐसे धीरे-धीरे करके आपको वो बीच में ही आपको डालना है। और नेक्स्ट स्टेप जो आती है वो आती है रोलिंग की। वो थोड़ा सा थोड़ा सा मुझे डिफिकल्ट लगा क्योंकि मेरा फर्स्ट टाइम था। मैं फर्स्ट टाइम ही बना रही थी। और उसके ऊपर पे जो हमारा विनेगर वाला सॉस थोड़ा सा पानी बचा हुआ था उसको डाल दिए ताकि थोड़ी सी ऑथेंटिक फ्लेवर आ जाए। अब हम तैयारी करेंगे मोड़ने की। तो उसके लिए हम पानी हल्का सा आगे में लगा के कॉर्नर पे और ऐसे जैसे वीडियो में दिखा रही हूं वैसे आपको मोड़ देना है और ज्यादा पानी देंगे तो वो टूट जाएगा। यह बात का आपको ध्यान रखना है। आप जिस सरफेस पे बना रहे हैं वह भी थोड़ा सा ड्राई होना चाहिए। क्योंकि बहुत पतला रहता है। अगर टूट जाएगा तो सारा काम आपका खेल खत्म हो गया। मेरी बेटी कुछ एक्स्ट्रा एक्साइटेड थी। उसे लग रहा था कि मैं कुछ सेवंथ एथ वंडर वाला काम कर रही हूं। वहां से जा ही नहीं रही थी। पर फिर दो-ती मिनट छोड़ने के बाद अब है बारी काटने की। काटने में आपका चाकू जो है बहुत ही शार्प होना चाहिए। अगर चाकू शार्प नहीं होगा। बार-बार आप चला रहे हो क्योंकि मेरा चाकू शार्प नहीं था इसलिए बार-बार चलाना पड़ रहा था। तो सूसी का शेप जो है ना थोड़ा सा चपटा हो गया था। वह गोल नहीं हो पाया था। तो अगर आपके घर में बहुत ही ज्यादा शार्प वाला चाकू है वो बेस्ट है तो एक्यूरेट सू वाला शेप ही आएगा। और यहां पे देखिए मेरा कितना अच्छा मतलब नॉर्मल ठीक हीठाक शेप आया। थोड़ा एक दो चपटा हो गया। तो आगे वाला थोड़ा सा अलग शेप का आता है। उसको आप ऐसे खा लीजिए। नेक्स्ट स्टेप है कि उसका जो जिंजर पिकल है वो बनाना है। तो उसके लिए हमने यहां पे वही वाला जो सॉस बचा था उसमें मैंने थोड़ा सोया सॉस ले लिया और जो अदरक है उसको बहुत ही पतला-पतला आपको थिन स्लाइस में काटना है। जितना मैंने स्लाइस काटा उससे भी थिन आपको काटना है क्योंकि मेरा फर्स्ट टाइम था इसलिए और ज्यादा नहीं हो पाया। अगर जिसमें हम लोग चिप्स बनाते हैं उस वाले से आप अगर पतला-पतला काटेंगे तो और अच्छा लगेगा। उसको बस उसमें रख के थोड़ा देर के लिए छोड़ देना है। बस हो गया आपका ये सूसी उसके साथ जिंजर पिकल रेडी। बसा अभी मैं नहीं बनाई। मुझे नहीं पता। अगर मुझे कभी बाद में रेसिपी पता चलेगी तो मैं आपके साथ जरूर शेयर करूंगी। बाकी है वेजिटेरियन सूसी वि जिंजर पिकल बहुत ही अच्छा बना था। मुझे लग रहा है कि रेस्टोरेंट जैसा पूरा ऑथेंटिक टेस्ट भी आया था क्योंकि बीच में जो हमने वो विनेगर वगैरह डाल दिया था शुगर और साल्ट के साथ तो पूरा ऑथेंटिक टेस्ट लेके आया था तो मेरे बच्चे तो बहुत पसंद से खाए और मुझे भी अपने आप पे बहुत ही प्राउड हो रहा था। तो आप लोग भी घर में ट्राई करिए और कमेंट सेक्शन में बताइए कि कैसा रहा। तो फिर मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए बाय-बाय। राधे राधे।

Ghar pe vegetarian Sushi banaya#Easiest way to make Sushi#vegetarian

Ingredients-
Sushi rice
Nori/Sushi sheets
Cucumber
Avocado
Cream cheese
White vinegar
Soya sauce
Sugar
Ginger

Write A Comment